
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय परिसर में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष तौर पर प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी राकेश शर्मा तथा प्रदेश सचिव मीनू सेठी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। राकेश शर्मा ने कहा कि बाबा साहब ने समाज के अंतिम व्यक्ति को न्याय दिलाने और समानता स्थापित करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनका संविधान आज भी देश की कतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव है।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने लंबे समय तक बाबा साहब के योगदान की उपेक्षा की और उन्हें वह सम्मान नहीं दिया जिसके वे वास्तविक हकदार थे। कांग्रेस शासनकाल में संविधान की मूल भावना के साथ भी कई बार समझौता किया गया, जबकि आज भारतीय जनता पार्टी बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और संविधान की मर्यादा को सुदृढ़ करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने बाबा साहब के सम्मान में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। देशभर में “पंच तीर्थ” का निर्माण कर बाबा साहब से जुड़े महत्वपूर्ण स्थलों—महू (जन्मस्थली), लंदन (शिक्षास्थल), नागपुर (दीक्षा भूमि), दिल्ली (परिनिर्वाण स्थल) और मुंबई (चैत्यभूमि)—को विकसित किया गया है, जिससे नई पीढ़ी उनके जीवन और संघर्ष से प्रेरणा ले सके।
इसके साथ ही मोदी सरकार ने दलित समाज के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं लागू की हैं, जिनमें सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वरोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए छात्रवृत्तियों में वृद्धि, स्टैंड-अप इंडिया जैसी योजनाएं और गरीबों के लिए आवास, शौचालय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस मौके बिन्दुसार शुक्ला,सुरेश भाटिया, जतिंदर सिंह सैनी, जसवीर सिंह, भारत भूषण वर्मा, अश्वनी गैंद, चिंटू हंस, प्रेम बजाज,अक्षय वशिष्ठ, मीना सूद,अर्चना वर्मा, अंजना शर्मा,अभिषेक कपूर, अरुण जैन,तुषे सूद,सूर्यांश मित्तल, पीयूष जसवाल,अनुज, नितिन कुमार,सन्नी, वंश मेहता, आदित्य शारदा, आयुष जसवाल,नवीन आदि उपस्थित थे।












