
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर मंगूवाल के समीप खाई से एक युवक का शव मिलने का समाचार प्राप्त हुआ है। शव की स्थिति देखकर लगता है कि युवक की हत्या कर उसका शव वहां पर फेंका गया हो या वहीं पर उसकी हत्या की गई हो, जोकि जांच की विषय है।

क्योंकि, युवक का धड़ नंगा है तथा उसके हाथ बुरी तरह से बंधे हुए हैं और गले को भी कपड़े से बांधा गया है। जानकारी अनुसार सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी तथा शव को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी थी। खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पाई थी तथा पुलिस द्वारा इस संबंधी भी विभिन्न पहलुओं को खंगाला जा रहा था। पुलिस से जानकारी मिलते ही आपके साथ इसे सांझा किया जाएगा।
देखने में युवक 25-30 साल का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों का इस संबंधी कोई औपचारिक बयान नहीं आया है, क्योंकि अभी जांच जारी है।












