Thursday, October 22, 2026
Home Education कैब्रिज यूनिवर्सिटी से नवाचर की ओरः वासल एजुकेशन द्वारा प्रो. जयदीप प्रभु का...

कैब्रिज यूनिवर्सिटी से नवाचर की ओरः वासल एजुकेशन द्वारा प्रो. जयदीप प्रभु का स्वागत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन ने विचारों और प्रेरणा से भरे एक यदगार सत्र का आयोजन किया जिसमें विश्व प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ कैब्रिज के वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध नवाचार और व्यवसाय विशेषज्ञ प्रोफेसर जयदीप प्रभु ने शिरकत की। इस सत्र में जैम्स कैब्रिज इंटरनैशनल स्कूल, होशियारपुर और कैब्रिज इटरनैशनल स्कूल, दसुआ के छात्र व शिक्षक शामिल हुए। इस सत्र में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया और रचनात्मकता, उद्देश्यपूर्ण सोच तथा नवाचार की शक्ति का उत्सव मनाया।

Advertisements

युवा श्रोताओं को संबोधित करते हुए प्रोफेसर जयदीप प्रभु ने यह महत्त्वपूर्ण विचार सांझा किया कि सच्चा नवाचार अकसर संसाधनों की प्रचुरता से नहीं बल्कि  सकारात्मक विचारधाओं से उत्पन्न होता है। उनके विचारों ने विद्यार्थियों को सीमाओं को अवसर के रूप में देखने और चुनौतियों का सामना करने, जिज्ञासा, साहस और स्पष्टता के साथ काम करने के लिए अपने उद्देश्य के पथ पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। जयदीप प्रभु जी के अनमोल शब्दों ने विद्यार्थियों पर अपना गहरा प्रभाव छोड़ा और छात्रों को अपनी सोच की शक्ति पर विश्वास करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रोत्साहित किया।

अपने वक्तव्य में प्रो. प्रभु ने स्कूल प्रबंधन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि “ इस प्रकार के आयोजन विद्र्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण कौशल भी सिखाते हैं। उन्होंने प्रबंधन को प्रोत्साहित किया कि वे आगे भी ऐसे मंच प्रदान करते रहें,  जिससे विद्यार्थियों को अपने विचार व्यक्त करने और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलता रहे।“

कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण प्रोफेसर जयदीप प्रभु ने अपनी नवीतम पुस्तक ‘लीनस्पार्क : फ्रूगल बाय डिजाइन, ग्लोबल इम्पेक्ट” का विमोचन रहा। यह पुस्तक संसाधन ­संवेदनशील नवाचार पर आधारित एक प्रभावशाली पुस्तक है। प्रोफेसर जयदीप द्वारा इस पुस्तक की हस्ताक्षरित प्रतियां भी छात्रों को वितरित कि गई जिससे यह अनुभव और भी यादगार बन गया। मुख्य वक्ता ने संबोधित करते  हुए कहा कि छात्रों अपने शिक्षकों और संस्थान द्वारा दिए गए अवसरों का पूरा लाभ उठाएं और स्वयम् जिम्मेदार,  रचनात्मक और जागरूक नागरिक के रूप में अपने व्यक्तित्व को विकासित करें। 

वासल एजुकेशन के नेतृत्व ने इस पहल की सराहना की और कहा की और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण अवसर प्रदान करने के अपने संकल्प को दोहराया। इस अवसर पर वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल और सीईओ राघव वासल ने इस आयोजन के प्रयासों की पशंसा की तथा कहा कि  ऐसे समृद्ध अनुभवों द्वारा छात्रों का व्यक्तित्व निर्माण होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here