
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज), रिपोर्ट- नीरज धीमान। पंजाब में गर्मी के मौसम की दस्तक के साथ ही तापमान में भारी वृद्धि की संभावना जताई जा रही है। इसे देखते हुए शिक्षा विभाग और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए ‘हीट वेव’ (Heat Wave) से बचाव हेतु सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं । विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और बढ़ती गर्मी के कारण किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।

दोपहर में बाहरी गतिविधियों पर रोक
जारी आदेशों के अनुसार, बच्चों को दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे के बीच सीधे धूप में जाने से बचने की सलाह दी गई है । स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यार्थियों को सुबह की सभा (Morning Assembly) या फिजिकल एजुकेशन के पीरियड के दौरान गर्मी से बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करें ।
क्या करें और क्या न करें: सरकार की सलाह
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सहयोग से जारी इस एडवायजरी में आम जनता और छात्रों के लिए विस्तृत सुझाव दिए गए हैं:
· हाइड्रेटेड रहें: प्यास न लगने पर भी पर्याप्त पानी पिएं। ओआरएस (ORS), नींबू पानी, लस्सी और घर में बने पेय पदार्थों का सेवन करें ।
· पहनावा: हल्के रंग के ढीले सूती कपड़े पहनें। बाहर जाते समय सिर को छाते, टोपी या तौलिए से ढकें और पैरों में जूते या चप्पल अवश्य पहनें ।
· खान-पान: मौसमी फल जैसे तरबूज, खरबूजा, संतरा और खीरा खाएं। अधिक प्रोटीन और बासी भोजन से परहेज करें ।
· क्या न करें: शराब, चाय, कॉफी और अधिक चीनी वाले सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचें, क्योंकि ये शरीर को डिहाइड्रेट करते हैं ।
बुजुर्गों और बच्चों का रखें विशेष ध्यान
एडवायजरी में कहा गया है कि छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं और बुजुर्ग गर्मी की चपेट में जल्दी आते हैं, इसलिए उनका विशेष ख्याल रखा जाए । किसी भी व्यक्ति को चक्कर आने या बीमार महसूस होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जाए ।
पशुओं के लिए भी निर्देश
पशुपालकों को सलाह दी गई है कि वे पशुओं को दोपहर 11 से शाम 4 बजे के बीच काम पर न लगाएं और उन्हें ठंडे पानी व छायादार स्थान पर रखें। सरकारी












