
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से 16 साल से कम बच्चों कि आंखों का चेक अप करने हेतु जो मुहिम चलाई जा रही है उसी के अंतरगत प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्वनी कुमार दत्ता के नेतृत्व में सरकारी एलिमेंट्री स्कूल बस्सी जानां में आंखों का चैक अप करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें प्रधान जे. बी. बहल विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक ऑटोमेटिक मशीन है जिसमें बच्चों की आंखों की जांच की जाती है और जांच के उपरांत मशीन के साथ जो प्रिंटर लगा हुआ है उस से उसी समय स्लिप बाहर आ जाती है। जिसमें बच्चों की आंख की बीमारी के बारे में पता चलता है उपरांत उसे सिविल अस्पताल रेफर किया जाता है। ताकि उसका इलाज समय रहते हो सके। चेक अप कैंप के उपरांत स्कूल स्टाफ को नेत्रदान संबंधी जानकारी प्रदान की गई, व बताया गया कि अगर आपके आसपास कोई कॉर्नियल अंधेपन से पीड़ित है तो सोसाइटी से संपर्क करें ताकि उसकी आंख का मुफ्त ऑपरेशन करवाया जा सके, और बहल ने स्टाफ को जागरूक करते हुए कहा कि आप भी नेत्रदान फार्म भरकर पुन्य के भागी बने यह फैसला आपने करना है की आंखों की मरणोपरांत एक चुटकी राख बनानी है या दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी प्रदान करनी है।

इस मौके पर प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्वनी कुमार दत्ता व प्रो. दलजीत सिंह ने बताया कि 147 बच्चों की आंखों का चेकअप करने उपरान्त 18 बच्चों को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया है जहां पर बच्चों की आंखें चैक करने के लिए विशेष दिन निश्चित किए गए हैं ताकि बच्चों को किसी प्रकार की वहां पर दिक्कत ना आए और बच्चों का इलाज मुफ्त किया जाएगा व अगर किसी भी बच्चे को चश्मे की जरूरत पड़ी तो वह रोटरी आई बैंक की ओर से लेकर दिए जाएंगे और दत्ता ने कहा कि जल्द ही अगले स्कूल में कैंप रखा जाएगा और यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा।
इस मौके पर हेड टीचर मैडम निधि वर्मा ने सोसाइटी का धन्यवाद करते हुए कहा कि सोसाइटी के सभी सदस्य बहुत ही नेक कार्य कर रहे हैं किसी की अंधेरी जिंदगी को रोशन करना बहुत बड़ा पुण्य है। इस अवसर पर वीना चोपड़ा, प्रो. दलजीत सिंह, कृष्ण किशोर व स्कूल की ओर से हेड टीचर निधि वर्मा, विपन कुमार, उपमा शर्मा, हरदीप सोनू, परमिंदर कौर बलजीत कौर व अन्य उपस्थित थे।











