
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री राम चरित मानस प्रचार मंडल होशियारपुर की ओर से राम भवन, चांद नगर, बहादुरपुर में चल रहे जन-कल्याण कार्यों के अन्तर्गत 15 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस श्रृंखला में 266वें राशन वितरण समारोह में आप की दुकान की तरफ से अपने पुत्र प्रणव जैन के जन्मदिन पर प्रदीप जैन द्वारा 15 ज़रूरतमंद परिवारों को राशन वितरित किया गया। इस अवसर पर उनके साथ संगीता जैन भी उपस्थित थीं। मुख्यातिथी ने कहा कि दीन-दुखियों की सेवा करने का मौका भाग्य से मिलता है। जो लोग ऐसा शुभ कार्य करते हैं उसको आत्मिक शान्ति और पुण्य फल मिलता है। उन्होंने कहा कि मंडल द्वारा किये जा रहे धार्मिक एवं समाजिक कार्य बहुत ही सराहनीय हैं। हमारा परिवार आगे से भी मंडल को इन कार्यों के लिए सहयोग देता रहेगा।

इस अवसर पर मंडल की ओर से हरीश सैनी, सुरेन्द्र ओहरी, अश्विनी चोपड़ा, महिन्द्रपाल गुप्ता, मास्टर निहाल चन्द, सुनील प्रिय, तिलक राज वर्मा, जे.के.शर्मा, एस.पी.गौतम, रमन वर्मा, सुरिन्द्र ( लक्की ), हरीश खन्ना, जे. के. शर्मा, रमन खन्ना, विपन गुप्ता, अश्वनी शर्मा, कंवलजीत सिंह (पिंका), हिमांशु सिंगला, रवि कटारिया, महेश कुमार, मोनू आदि उपस्थित थे।












