
चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेशन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए ट्राइडेंट ग्रुप ने पृथ्वी दिवस 2026 के अवसर पर पवन सेवा समिति स्कूल, बरनाला के विशेष रूप से सक्षम छात्रों के साथ एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया। इस वर्ष की थीम “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” के अनुरूप आयोजित इस कार्यक्रम में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने, सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने और पृथ्वी को बचाने के लिए जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान एक पेंटिंग कम्पटीशन का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ ऊर्जा और सामूहिक जिम्मेदारी जैसे विषयों पर अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। बच्चों की कलाकृतियों में प्रकृति के प्रति गहरा लगाव और छोटे-छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव लाने का संदेश स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
सांकेतिक भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर एक विशेष जुड़ाव महसूस किया गया, जिसने पृथ्वी की सुरक्षा के प्रति साझा जिम्मेदारी के भाव को और मजबूत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया और उनके उत्साह व रचनात्मकता की सराहना की गई। ट्राइडेंट ग्रुप ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने, समुदायों को सशक्त बनाने और सतत एवं समावेशी भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है।











