Monday, October 12, 2026
Home National AAP को झटका! सभापति ने 7 सांसदों के BJP में विलय को...

AAP को झटका! सभापति ने 7 सांसदों के BJP में विलय को दी मंजूरी

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। आम आदमी पार्टी के सात सांसदों को भाजपा में विलय को मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा के सभापति ने इस विलय को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। आम आदमी पार्टी के 7 सांसदों के भाजपा में शामिल होने से राज्यसभा में भाजपा के सांसदों की कुल संख्या 113 हो गई है। जिनमें राष्ट्रपति की तरफ से 5 मनोनीत सदस्य हैं। भाजपा में जो कुल सात सांसद शामिल हुए हैं उनके नाम राघव चड्ढा, अशोक कुमार मित्तल, हरभजन सिंह, संदीप कुमार पाठक, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजेंद्र गुप्ता हैं।

Advertisements

वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि कुछ लोग मेरे इस फैसले के पीछे क्या कारण है उस बारे में पूछ रहे हैं। उन्होंने कहा- ‘मैं अपने करियर को बनाने के लिए नहीं बल्कि करियर छोड़कर राजनीति में आया था। लेकिन अब इस पार्टी में काम करने से रोका जाता है।  आम आदमी पार्टी अब उन लोगों के हाथों में फंसकर रह गई है जो कि अपने निजी फायदे के लिए काम कर रहे हैं। मुझे लगा कि मैं एक सही आदमी हूं जो कि गलत पार्टी में काम कर रहा हूं।” राघव चड्ढा ने आगे  कहा-” मेरे पास तीन ऑप्शन थे- पहला ये था कि राजनीति छोड़ दूं, दूसरा ऑप्शन था कि इसी पार्टी के अंदर रहकर इसमें सुधार की कोशिश करूं और तीसरा ये था कि अपनी ऊर्जा का उपयोग दूसरी पार्टी के साथ जुड़कर सकारात्मक राजनीति के लिए करूं। हम कुल 7 सांसदों ने फैसला लिया था कि हम इस राजनीतिक दल को छोड़ दें। मैं आप सभी की समस्याओं को और अधिक मेहनत के साथ उठाऊंगा और उसके निवारण पर भी काम कर पाऊंगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here