
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्ज़ामिनेशंस (CISCE) ने आज इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। स्टूडेंट्स काउंसिल के आधिकारिक पोर्टल cisce.org पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने क्रेडेंशियल (UID और इंडेक्स नंबर) का उपयोग करना होगा।

स्टूडेंट्स अपने परिणाम को DigiLocker और उमंग ऐप के ज़रिए भी अपने UID और इंडेक्स नंबर का इस्तेमाल करके अपनी कक्षा 10 और कक्षा 12 के परिणाम चेक कर सकते है। ISC में कुल 99.13 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इसमें लड़कियों का पास प्रतिशत 99.48 % रहा और लड़कों का पास प्रतिशत 98.81% रहा। वहीं, ICSE में कुल 99.18 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की। इसमें छात्राओं का पास पर्सेंटेज 99.46% और छात्रों का 98.93% रहा। ऐसे में हम कह सकते हैं कि इस साल परिणाम में लड़कियों का लड़कों से बेहतर प्रदर्शन रहा।












