Sunday, October 11, 2026
Home Hoshiarpur पार्षद सुनीता देवी ने आप से पल्ला झाड़कर भाजपा का दामन थामा

पार्षद सुनीता देवी ने आप से पल्ला झाड़कर भाजपा का दामन थामा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा है कि वार्ड न. 50 से आम  आदमी पार्टी  पार्षद सुनीता देवी ने बीती शाम  सलवाड़ा  मोहल्ला वार्ड न. 50 में आयोजित एक विशाल कार्यक्रम में भाजपा नेताओं  तीक्ष्ण सूद पूर्व मंत्री, शिव सूद मेयर, सरबजीत सिंह पूर्व भाजपा पार्षद , गगनदीप सिंह रूबल आदि की उपस्थित में आम आदमी पार्टी से पल्ला झाड़कर भाजपा का दामन थामने की घोषणा की। पार्षद सुनीता देवी के साथ उनकी पति विन्दर कुमार तथा उनके सहयोगियों  ने भी भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस मौके पर तीक्ष्ण सूद भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं  व कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उन्हें  पार्टी में पूरा मान- सम्मान दिया जायगा।

Advertisements

उन्होंने  कहा  कि पंजाब के लोगों  ने कांग्रेस व  आम  आदमी पार्टी के  कार्यकाल भी देख लिए है। जितनी तरक्की तथा लोगों के काम भाजपा की सरकार व निगम के समय हुए है वह अभूतपूर्व है।  आम  आदमी पार्टी केवल झूठ, गप्पबाजी तथा  इश्तिहार बाजी के  सहारे  अपना समय बिता रही है, जिसमे पंजाब का कोई भला नहीं हो रहा। उन्होंने  कहा  कि जिन लोगो का जमीर जिन्दा है वह और अधिक समय आम  आदमी पार्टी के साथ निर्वाह नहीं कर सकते। आत्मा की आवाज पर हाल ही में 7 राज्य सभा के सदस्यों और अनेको अन्य नेताओं ने आम  आदमी पार्टी   को छोड़  कर भाजपा को अपनाया है क्योकि उन्हें पता चल गया है कि पंजाब तथा देश व गरीबों के लिए केवल भाजपा ही काम करती है।

शिव सूद ने मोदी सरकार के किए  कामों  पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की सभी नीतिया  गरीब व विकास केंद्रित है।  सुनीता देवी व विन्दर कुमार  ने  भी विश्वास दिलाया  कि वह भाजपा के सच्चे सिपाही के तौर पर आप  ने क्षेत्र  तथा पार्टी की सेवा निष्काम भाव से करते रहेंगे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here