
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गढ़दीवाला गांव खनवाड़ी से 4 मई से लापता हुए 25 नर्षीय युवक का शव कल हरियाणा भूगां के गांव कालवां स्थित कंडी नहर से मिला। युवक की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी खनवाड़ी के तौर पर हुई है। इस संबंधी बाबा दीप सिंह सेवा के प्रधान मनजोत सिंह ने बताया के उन्हें सुबहा सूचना मिली के टीम एक युवक का शव गांव कालवां की नहर में पड़ा है और नहर के किनारे एक एक्टिवा भी खड़ी है।

तुरंत मौके पर जाकर देखा तो एक युवक जिसने महिला के कपड़े पहने हुए थे को नहर से बड़ी मुश्कल से निकाला गया और भूंगा चौकी में इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि इस संबंधी बाबा दीप सिंह सेवा दल की तरफ से सूतना मिली थी कि एक शव नहर में पड़ा हुआ है। मौके पर सेवा दल के सेवादारों ने इस शव को नहर से निकाला। सुखविंदर सिंह के परिजनों ने बताया के हमारा लड़का 4 मई से अपनी एक्टिवा पर घर से गया और अपनी ही दुनिया में रहता था और नकलें करता था। पुलिस ने सिविल हस्पताल हरियाणा में पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया है।











