Thursday, October 8, 2026
Home Himachal कुछ घंटों में ही बदली ऊहल जिला परिषद सीट की तस्वीर, अब...

कुछ घंटों में ही बदली ऊहल जिला परिषद सीट की तस्वीर, अब मंगलेश ठाकुर लड़ेंगी चुनाव

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। हमीरपुर जिला भाजपा में मंगलवार को नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला। ऊहल जिला परिषद वार्ड से अब भाजपा ने मंगलेश ठाकुर को अपना अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। इससे पहले जारी सूची में ज्योति ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया था, लेकिन कुछ ही घंटों बाद पार्टी ने संशोधित सूची जारी कर मंगलेश ठाकुर के नाम पर मुहर लगा दी।

Advertisements

गौरतलब है कि मंगलेश ठाकुर शुरू से ही संभावित दावेदारों में सबसे आगे मानी जा रही थीं, लेकिन पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समिति के संयोजक विपिन परमार द्वारा जारी पहली सूची में उनका नाम शामिल नहीं था। बाद में पार्टी की संशोधित सूची में ऊहल जिला परिषद वार्ड से उन्हें भाजपा प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

मंगलेश ठाकुर का पंचायत राजनीति में लंबा अनुभव रहा है। वह लगातार दो बार ग्राम पंचायत चारियां दी धार की प्रधान रह चुकी हैं। उनके पति रणजीत सिंह भी स्थानीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं और बमसन पंचायत समिति, टौणी देवी के वाइस चेयरमैन रह चुके हैं। वर्तमान में रणजीत सिंह भाजपा बमसन मंडल टौणी के महामंत्री के रूप में कार्यरत हैं।

मंगलेश ठाकुर ने कहा कि उनका परिवार वर्षों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हुआ है और क्षेत्र की जनता का उन्हें लगातार समर्थन मिलता रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि उहल वार्ड की जनता इस बार भी उन्हें भरपूर आशीर्वाद देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here