Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur डोगरा पैरामेडिकल द्वारा “पेड़ लगाओ, वातावरण बचाओ“ पर विशेष सेमिनार

डोगरा पैरामेडिकल द्वारा “पेड़ लगाओ, वातावरण बचाओ“ पर विशेष सेमिनार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल होशियारपुर में चेयरमैन आर.डोगरा के दिशा-निर्देशों अनुसार मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश डोगरा की अध्यक्षता में डोगरा पैरामेडिकल गुरुकुल होशियारपुर में स्टाफ और छात्रों के द्वारा विशेष सेमिनार किया। जिसमें मुकेश डोगरा ने छात्रों से धरती को बचाने के लिए ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने को कहा पेड़ पौधे न सिर्फ खाने के लिए फल देते है बल्कि गर्मियो के दौरान शाया भी देते है, यह ऑक्सीजन छोड़ने के साथ ग्लोबल वार्मिंग को भी धीमा करता है|   

Advertisements

इस सेमिनार में सभी ने मिल कर ज्यादा से ज्यादा पेड़-पौधे लगाने और पृथ्वी को प्रदूषण रहित बनाने का प्रण लिया। इस अवसर पर डोगरा पैरामेडिकल के छात्र और डोगरा पैरामेडिकल का स्टाफ राजिंदर कौर, शुशोबिता, हरप्रीत कौर, तजिंदर कौर, अमन मेहरा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here