
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक पंजाब कांग्रेस कमेटी के सचिव (सेवादल) अशोक सूद (हैप्पी) की अध्यक्षता में वार्ड नं. 6 ऊना रोड पर हुई। जिसमें हैप्पी सूद ने कहा कि पंजाब सरकार को सफाई सेवकों की बात सुननी चाहिए तथा इस हड़ताल को जल्द से जल्द खत्म करवाना चाहिए, ताकि शहर में गंदगी के न लगे था मक्खी, मच्छरों से बीमारियां न फैल सके। हैप्पी सूद ने कहा कि इस गर्मी के मौसम में पहले ही कई तरह की बीमारियां, बुखार, खांसी, नजला इत्यादि आम है।

उन्होंनें कहा कि स्वास्थ्य विभाग घरों में जाकर चालान काट रहा है तो दूसरी तरफ मोहल्लों व बाजारों में गंदगी का समराजय फैला है, जोकि कि शहर की सुंदरता पर कलंक है। उन्होंनें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस से अपील की है कि जल्द से जल्द इस हड़ताल को खत्म करवाया जाएं तथा जनता को स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जाए। इस अवसर पर राकेश साहनी, सूरज प्रकाश शर्मा, सम्वोध गर्ग, गुरबक्श ठाकुर, रमन चौधरी, प्रवीण कपूर (शिंदू), सोनू ठाकुर, जस्सी सैनी, बॉबी शर्मा आदि उपस्थित रहे।












