Tuesday, October 6, 2026
Home Hoshiarpur मांगों में देरी हुई तो संघर्ष तेज किया जाएगा: यूनियन

मांगों में देरी हुई तो संघर्ष तेज किया जाएगा: यूनियन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। सफाई कर्मचारी यूनियन होशियारपुर के टाउन हॉल, कमेटी बाजार स्थित कार्यलय में एक मीटिंग हुई। जिसमें सफाई कर्मचारी और यूनियन के मेंबर खास तौर पर मौजूद रहे। सफाई कर्मचारी और यूनियन के प्रधान और मैंबरों ने फैसला लिया कि अगर पंजाब सरकार ने मुलाजिमों विरोधी नीतियों में बदलाव नहीं किया और मुलाजिमों के हक में फैसले नहीं लिए या फैसले लेने में देरी की तो यह संघर्ष तेज किया जाएगा और आने वाले दिनों में पंजाब सरकार के खिलाफ संघर्ष तेज किया जाएगा।

Advertisements

उन्होंनें कहा कि सड़कों पर पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर यह भी कहा गया कि यह संघर्ष किसी एक कैटेगरी या किसी एक कम्युनिटी के लिए नहीं है। यह संघर्ष हर उस मुलाजिम के लिए है जो सरकार की मुलाजिम विरोधी पॉलिसी का शिकार है। उन्होंनें कहा कि अगर इस संघर्ष में शहर में कोई बीमारी या महामारी फैलती है तो उसकी जिम्मेदारी पंजाब सरकार की होगी। इस मौके पर प्रधान करनजोत आदिया, उपप्रधान सोमनाथ अदिया, उपप्रधान विक्रमजीत, बलराम भट्टी, हीरा लाल, जय गोपाल, अश्विनी कुमार गिल, हरविलास, विक्की, प्रदीप कुमार, रोहित हंस, राजिंदर नाहर, नारायण गुप्ता, रिक्की, मनु वर्मा, अशोक हंस, विरेंद्र शर्मा, नवीन कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here