
होशियारपुर (द स्टैर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड में सप्ताहिक मां गंगा जी की आरती की गई। इस मौके पर सुभाष चंद्र, रजनी, जितेंद्र, प्रिंस, हिना, साक्षी, सुमेया, राजीव सिंगला, दविंदर कुमार, काली, पंडित रवि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धलुओं ने मां गंगा जी की आरती की। इस मौके पर ऐसा लग रहा था जैसे मां गंगा जी की आरती में श्रद्धा की धारा बह रही हो।

क्योंकि, श्रद्धालुओं के अथाह सैलाब ने दृष्य को और भी मनमोहक एवं श्रद्धापूर्ण बना दिया था। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान श्यामलाल, विजय कश्यप, कुलदीपक मल्होत्रा, अश्विनी शर्मा छोटा, दिनेश गुप्ता, विकास शर्मा, हरि सिंह सैनी व अन्य सदस्य मौजूद थे।












