
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बजरंग दल हिन्दुस्तान की एक बैठक मोहल्ला दारापुर, होशियारपुर में हुई जिसमें बजरंग दल हिन्दुस्तान के चल रहे भर्ती अभियान के तहत नई नियुक्तियां की गईं। जिसमें दीपक कुमार उर्फ काका को जिला प्रधान होशियारपुर नियुक्त किया गया और लखवीर कुमार लक्की को जिला यूथ प्रधान, गौरव उर्फ लाली को गौ रक्षा विंग का जिला प्रधान नियुक्त किया गया। इस मौके राष्ट्रीय महासचिव मनजीत सिंह माहिलपुरी और राष्ट्रीय सीनियर उप-प्रधान परमजीत सिंह फौजी बूथगढ़ की तरफ से पहुंचे हुए बजरंगियों को पार्टी की नीति के बारे में जागरूक करवाया गया और युवाओं को नशों से दूर रहकर खेलों और समाज भलाई के कामों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके बाद दीपक कुमार काका की तरफ से आए हुए बजरंगियों का धन्यवाद किया गया और नौजवानों को संगठन के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया और संगठन की तरफ से दी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का विश्वास दिलाया गया। इस मौके जिला उप-प्रधान दविंदर सिंह माहिलपुरी, सिटी प्रधान टोनी हांडा, चब्बेवाल प्रधान संजू पठानिया, सिटी उप-प्रधान अतुल वालिया, गुरप्रीत सिंह, पवनदीप सिंह, शीतल, मुकेश कुमार, प्रिंस, आरव, वंश, करन, सुशांत, दिशांत, गुरप्रीत गोपी, हरीश कुमार, सुरिंदर शर्मा, नवीन कुमार, ज्योति, सुखदेव लाली, राजन, संजीव कुमार हांडा, अवतार सिंह, सरबजीत सिंह, रोहित, हरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, विशाल आदि उपस्थित थे।











