Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur परशुराम पार्क में चल रहा काम जल्दी खत्म करवाया जाए और भरे...

परशुराम पार्क में चल रहा काम जल्दी खत्म करवाया जाए और भरे जाए गड्ढेः हैप्पी सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के ऊना रोड स्थित परशुराम पार्क में एक बैठक अशोक सूद (हैप्पी), चेयरमैन ऊना रोड वैल्फेयर सोसायटी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें उन्होंनें कहा कि पार्क के पास नया पानी का ट्यूबल लगा दिया गया है तथा उसे चालू करने कि लिए पानी की पाइप को मुख्य पाइप के साथ जोड़ा जा रहा है, ताकि लोगों तक पानी पहुंचाया जाए। हैप्पी सूद ने कहा कि पार्क के अंदर ठेकेदार द्वारा पाइप डालने का काम पिछले कई दिनोंसे चल रहा है, पाइप डाल दी गई है, पर वहां पर कई गढ्डे है, उन्हें भरा नहीं गया।

Advertisements

उन्होंनें कहा कि पार्क में सुबह से शाम तक छोटे-छोटे बच्चे खेलने आते है तथा झूले भी झूलते है तथा स्त्रियां मशीनों पर व्यायाम करती है। हैप्पी सूद ने कहा कि कोई भी बड़ी दुर्घटना घट सकती है तथा बच्चों व बुजुर्गों का जानी-माली नुकसान हो सकता है। उन्होंनें प्रशासन व कापोरेशन कमिश्नर से अपील की है कि इस अधूरे काम को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा ताकि कोई दुर्घटना न घटे। इस अवसर पर सूरज प्रकाश शर्मा, ईन्द्र मोहन शर्मा, राकेश साहनी, बीएस कंवर, दीपक कुमार, जसविंदर सैनी, सोनू ठाकुर, सतीश सेठी, नीरज, राजकुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here