Friday, October 30, 2026
Home International पाकिस्तान में हादसा, बस ने खड़ी बस में मारी टक्कर, 17 लोगों...

पाकिस्तान में हादसा, बस ने खड़ी बस में मारी टक्कर, 17 लोगों की मौत

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पाकिस्तान के मरदान जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां स्वात एक्सप्रेसवे पर एक बस की टक्कर से 17 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एक बस खराब होने की वजह से सड़क किनारे खड़ी थी, तभी दूसरी बस ने उसमें टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम इलाके के मरदान जिले में सड़क हादसा हो गया। यहां स्वात एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी एक मोटरबस को टक्कर मार दी।

Advertisements

इस हादसे में करीब 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यात्री बस सड़क किनारे खड़ी एक अन्य बस से टकरा गई, जो किसी खराबी के कारण खड़ी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक ऊपरी दीर और बाजौर जिलों के निवासी थे। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि खड़ी बस के जनरेटर में खराबी आ गई थी, जिसके कारण उसे सड़क किनारे रुकना पड़ा, तभी तेज रफ्तार बस ने पीछे से उसे टक्कर मार दी। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जबकि बचाव दल घटनास्थल पर राहत कार्य जारी रखे हुए हैं। बस यात्रियों को सुरम्य स्वात घाटी ले जा रही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here