Tuesday, October 27, 2026
Home National हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के हित में लिया बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक...

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के हित में लिया बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा

हरियाणा(द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश के स्कूल और कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के हित में एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि हरियाणा रोडवेज की तर्ज पर अब राज्य की इलेक्ट्रिक बसों में भी छात्रों को मुफ्त बस सेवा का लाभ मिलेगा।

Advertisements

सीएम सैनी ने इस बात को स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों को इसके लिए कोई नई प्रक्रिया नहीं अपनानी होगी। छात्रों के पास मौजूद मौजूदा ‘हरियाणा रोडवेज स्टूडेंट बस पास’ ही इन नई इलेक्ट्रिक बसों में पूरी तरह से मान्य होगा। सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों छात्रों को अपने दैनिक आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ई-डिपो के उद्घाटन के बाद यहीं पर ई-बसों को झंडी दिखा रवाना किया। उन्होंने इसके बाद आर्य पीजी कॉलेज के एसी ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पानीपत आए। इनमें पानीपत की 40 बस हैं। पंचकूला, जगाधरी, सोनीपत व कुरुक्षेत्र जिले की ई-बस शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here