Thursday, October 29, 2026
Home International इजराइली हमले में लेबनान के 11 लोगों की मौत

इजराइली हमले में लेबनान के 11 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इजराइली सेना ने लेबनान के चौथे सबसे बड़े शहर पर बमबारी की, जिसमें करीब 11 लोगों की मौत हो गई। इजराइली सेना का यह हमला वाशिंगटन में होने वाली महत्वपूर्ण वार्ता से पहले हिजबुल्ला समूह के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को और तेज करने से जुड़े अभियान का हिस्सा है। इजराइली सेना ने बताया कि उत्तरी इजराइल में हिजबुल्ला के ड्रोन हमले में एक सैनिक मारा गया। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने लेबनान में सैन्य हमलों को तेज करने की घोषणा की थी, जिसके बाद ये हवाई हमले किये गये।

Advertisements

लेबनान और इजराइल के सैन्य अधिकारी शुक्रवार को अमेरिका की राजधानी में अपनी पहली सुरक्षा वार्ता करने वाले हैं। इस वार्ता में 17 अप्रैल से लागू नाममात्र के युद्धविराम को आगे बढ़ाने का प्रस्ताव है हालांकि तब से हमले तेज हो गए हैं लेकिन लेबनान की राजधानी बेरूत को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हिज्बुल्ला ने वार्ता को खारिज कर दिया और इसके बजाय उसने अपने प्रमुख सहयोगी ईरान का समर्थन किया। ईरान ने पाकिस्तान की मध्यस्थता से वाशिंगटन के साथ अपनी वार्ता के लिए लेबनान में युद्ध समाप्त करने को एक शर्त बना रखा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here