Thursday, October 22, 2026
Home International दक्षिण कोरिया में रक्षा कंपनी में धमाका, 5 लोगों की मौत

दक्षिण कोरिया में रक्षा कंपनी में धमाका, 5 लोगों की मौत

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दक्षिण कोरिया की एक रक्षा कंपनी के परिसर में सोमवार को हुए विस्फोट और उसके बाद लगी आग में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। यह हादसा दक्षिण कोरिया के शहर डेजॉन में स्थित ‘हानव्हा एयरोस्पेस’ के एक हिस्से में हुआ। विस्फोट के कारणों समेत घटना से जुड़ी अन्य जानकारियां तत्काल उपलब्ध नहीं हो सकीं।

Advertisements

आपदा प्रबंधन अधिकारी यून सियोंग-सू ने बताया कि यह क्षेत्र सरकार द्वारा अधिसूचित एक सुरक्षा प्रतिष्ठान है। स्थानीय चिकित्सा अधिकारी किम जू-योन ने कहा कि घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।  उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अभी नहीं हो सकी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here