Sunday, November 22, 2026
Home Jammu & Kashmir इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें

इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीमें

जम्मू कश्मीर (द स्टैलर न्यूज़)। राजौरी जिले के काइट पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रंगरेथ इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक एक इमारत में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंच गई हैं और आग बुझाने के कामों में जुट गई हैं।

Advertisements

जानकारी के अनुसार काइट पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास रंगरेथ इंडस्ट्रियल एरिया में अचानक एक मंज़िला इमारत में आग लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही रंगरेथ, रावलपोरा, नौगाम और JVC फायर स्टेशन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। सभी टीमें आग बुझाने के काम में जुटी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here