
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गढ़शंकर के गांव बोड़ा निवासी 15 वर्षिय सक्षम 16 नवंबर 2026 से लापता है, जिस संबंधी परिवार ने पुलिस में रिपोर्ट करवाई थी, लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चला है।

सक्षम की मां अराधना पत्नी दीपक कुमार निवासी बोड़ा ने बताया कि उनके पति दुबई में काम करते हैं। उसने बताया कि उनका बेटा सक्षम 10वीं कक्षा में पढ़ता है और वह 16 नवंबर को बोद दोपहर करीब 2-ढाई बजे अपनी दादी को यह कहकरर घर से गया था कि वह दुकान पर उनके पास जा रहा है। लेकिन वह न तो दुकान पर पहुंचा और न ही घर लौटा। उन्होंने आसपास उसकी काफी तलाश की, लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
आज रेलवे स्टेशन होशियारपुर के समीप एक अज्ञात शव मिलने का समाचार जैसे ही उन्हें पता चला तो वह तुरंत यहां पहुंचीं तथा उन्हें शक था कि कहीं यह शव उनके बेटे का न हो। उन्होंने रोते हुए अपने बेटे से अपील की कि अगर वह यह वीडियो देख रहा हो या खबर पढ़े तो जल्द से जल्द घर लौट आए तथा अगर किसी को इसके बारे में कोई जानकारी हो तो वह उन्हें या पुलिस को दे।












