Monday, November 2, 2026
Home Punjab यात्रियों से भरी पिकअप की ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत,...

यात्रियों से भरी पिकअप की ट्रक से टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

फिरोजपुर (द स्टैलर न्यूज़)। फिरोजपुर-फाजिल्का मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा होने का समाचार प्राप्त हुआ है। इस हादसे में करीब आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा जंगा वाला मोड़ के पास उस समय हुआ जब यात्रियों से भरी एक पिकअप गाड़ी की ट्रक से टक्कर हो गई। करीब 25 लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, एक ही परिवार के सदस्य थे। वे जलालाबाद से ब्यास नदी में अपने एक रिश्तेदार की अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे। इसी दौरान उनकी पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल लोगों को तुरंत फिरोजपुर के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों का इलाज जारी है।

Advertisements

सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) डॉ. निखिल गुप्ता ने बताया कि जिन घायलों की हालत गंभीर थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। हालांकि, फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here