
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मईया जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम, भरवाई रोड में सप्ताहित मां गंगा जी की आरती का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर विजय रानी, मोनिका मेहता, गौरव सिंह, स्वाति मेहता, जतिन सिंह, साक्षी मेहता, कृष्ण सिंह, सोनिया तनेजा, अर्चना वर्मा, डा. इशिता तनेजा व पंडित सच्चिदानंद सहित अन्य परिवारों ने मां गंगा जी की आरती की और सुख समृद्धि की कामना की।

इस दौरान उन्होंने प्रसाद ग्रहण करने उपरांत मंदिर प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस मौके पर प्रबन्धक कमेटी प्रधान श्यामलाल, विजय कश्यप, कुलदीप मल्होत्रा, अश्विनी शर्मा छोटा, महेंद्रपाल गुप्ता, मिंटू, पुनीत शर्मा, अमित गुप्ता, विकास शर्मा, हरि सिंह, सुरेंद्र शर्मा, सुमेश शर्मा, अजय देवगन, काली, रवि पंडित व अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।











