Saturday, October 3, 2026
Home Editorial इंसानियत की मिसाल बने बाड़मेर के धनाराम व उनकी पत्नी, 20 साल...

इंसानियत की मिसाल बने बाड़मेर के धनाराम व उनकी पत्नी, 20 साल से राहगीरों को पिला रहे पानी

राजस्थान (द स्टैलर न्यूज़)। भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए पानी पिलाना भले ही एक छोटा-सा काम है, लेकिन इसे वर्षों तक बिना किसी स्वार्थ के निभाना असाधारण इंसानियत की मिसाल है। राजस्थान के बाड़मेर निवासी धनाराम पिछले 20 वर्षों से लगातार प्यासे लोगों को पानी पिलाने का सेवा कार्य कर रहे हैं। उनकी इस निस्वार्थ पहल ने न सिर्फ हजारों लोगों को राहत पहुंचाई है, बल्कि अब सोशल मीडिया पर भी लोगों का दिल जीत लिया है। बाड़मेर जिला, राजस्थान के थार रेगिस्तान के पास स्थित है। जहां पीने का पानी मिलना अपने आप में एक समस्या है। ऐसे में बीते 20 सालों से धनाराम निरंतर फ्री में राहगीरों को पानी पिलाकर जो काम कर रहे हैं, वह वाकई में खास है। इंटरनेट पर वायरल क्लिप में भी धनाराम और उनकी पत्नी दोनों हाथों में 2-2 बाल्टी लेकर बस के पास खड़े हो जाते हैं।​ ​फिर बस आती है और रुकती है, जिसके बाद धनाराम और उनकी पत्नी बस में बैठे लोगों को पानी पिलाते हैं और फिर बस गुजर जाती है।

Advertisements

जिसके बाद वह दोबारा अपने घर में खाली बोतलों से भरी बाल्टी लेकर चले जाते हैं। बाड़मेर के इंफ्लूएंसर मोहन बलियारा वीडियो में बताते हैं कि ‘बाड़मेर की भीषण गर्मी में धनाराम लगातार 20 सालों से हुड्डा के रास्ते से चलने वाले राहगीरों की निस्वार्थ भाव से प्यास बुझाते हैं। इनका कहना है, जब तक सांस है, तब तक सेवा है। किसी की प्यास बुझाने से बड़ा कोई धर्म नहीं है।’ बाड़मेर राजस्थान के धनाराम की इस कहानी को पोस्ट करने वाले मोहन ने इस रील के कैप्शन में लिखा कि ‘रेगिस्तान की भीषण गर्मी में 20 साल से राहगीरों को पानी पिला रहे है थानाराम।’ धनाराम जी की कहानी हमें प्रेरित करती है कि मदद संभव हो, तो कभी पीछे नहीं हटना चाहिए और प्यासे को गर्मी में पानी जरूर पिलाना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here