Monday, October 12, 2026
Home Education पंजाब पेंशनर्स वैल्फेयर यूनियन ने डीईओ से की मुलाकात, पेंशनरों की समस्याओं...

पंजाब पेंशनर्स वैल्फेयर यूनियन ने डीईओ से की मुलाकात, पेंशनरों की समस्याओं पर की चर्चा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पेंशनर्स वेलफेयर यूनियन (जिला होशियारपुर) के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी मैडम हरजिंदर कौर से विशेष मुलाकात की। यूनियन के संरक्षक बहादुर सिंह, वरिष्ठ उप-प्रधान हरभजन सिंह अजनोहा और जिला महासचिव बलबीर सिंह के नेतृत्व में मिले इस प्रतिनिधिमंडल ने मैडम हरजिंदर कौर को होशियारपुर के डीईओ का कार्यभार संभालने पर गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Advertisements

इस शिष्टाचार भेंट के दौरान यूनियन के नेताओं ने नवनियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी का ध्यान पेंशनधारकों से जुड़े विभिन्न लंबित मामलों और समस्याओं की ओर आकर्षित किया। प्रतिनिधिमंडल ने मैडम हरजिंदर कौर के लंबे प्रशासनिक अनुभव और कार्यकुशलता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी दूरदर्शिता के चलते जिले के किसी भी पेंशनभोगी को अपनी जायज मांगों या पेंशन संबंधी कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।

यूनियन के पदाधिकारियों ने डीईओ से विशेष आग्रह किया कि वे जिले के समूह ड्राइंग एंड डिस्बर्सिंग ऑफिसर्स (DDOs) के साथ एक आवश्यक बैठक जरूर करें। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर डीडीओ के माध्यम से ही पेंशनरों के मामलों का निपटारा होता है, इसलिए उन्हें उचित दिशा-निर्देश जारी किए जाएं ताकि सेवामुक्त कर्मचारियों की फाइलों और अन्य वित्तीय मामलों में अनवाश्यक देरी न हो।

मैडम हरजिंदर कौर ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को बेहद ध्यानपूर्वक सुना और सकारात्मक रुख अपनाते हुए विश्वास दिलाया कि पेंशनर्स से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर यूनियन के अन्य वरिष्ठ सदस्य और पेंशनभोगी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here