Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur श्रद्धापूर्वक मनाया गया मां भामेश्वरी देवी जी का जन्मोत्सव

श्रद्धापूर्वक मनाया गया मां भामेश्वरी देवी जी का जन्मोत्सव

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्राचीन मां भामेश्वरी मंदिर गांव भाम में भामेश्वरी काली मां का जन्मोत्सव मुख्य सेवादार बहन विनोद कुमारी जी की अगुवाई में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर संकीर्तन किया गया और उसके उपरांत भंडारा लगाया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु मंदिर में नतमस्तक हुए और उन्होंने बहन विनोद कुमारी जी से आशीर्वाद लिया।

Advertisements

इस अवसर पर माता के भक्त पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर (वरिष्ठ उपाध्यक्ष स्वर्णकार संघ पंजाब वन) तथा सरकारी ठेकेदार कमल कोहली ने विशेष तौर से पहुंचकर मां से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर अन्य के अलावा भगत गुरनाम, शांति देवी, बहन भोली, निक्की, डा. टोनी, अमरनाथ ठाकुर, तृप्ता धीर भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here