Saturday, October 3, 2026
Home Crime जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग किसान की लाठियों से पिटाई, फिर...

जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग किसान की लाठियों से पिटाई, फिर ट्रैक्टर चढ़ाकर की हत्या

छत्तीसगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में जमीन के विवाद को लेकर एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बतोली थाना क्षेत्र के पथराई गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग किसान की लाठियों से बेरहमी से पिटाई की गई और फिर उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को हुई थी, जिसके बाद दो महिलाओं समेत सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisements

पुलिस के मुताबिक, मृतक बुजुर्ग की पहचान सिलमा गांव के रहने वाले होसराम पैकरा के रूप में हुई है। वहीं इस हत्याकांड का मुख्य आरोपी उनका ही रिश्तेदार बजरंग पैकरा है, जो पथराई गांव का निवासी है।

बता दें कि यह पूरा विवाद करीब 6.30 एकड़ खेती की जमीन को लेकर था। यह जमीन कामेश्वरी नाम की एक बेऔलाद महिला की थी। कामेश्वरी रिश्ते में होसराम के पिता के बड़े भाई की पत्नी और मुख्य आरोपी बजरंग की बुआ थीं।

होसराम पिछले काफी समय से कामेश्वरी की देखभाल कर रहे थे और उनका दावा था कि कामेश्वरी ने वसीयत के जरिए यह जमीन उनके नाम कर दी है। दूसरी तरफ, बजरंग का परिवार भी इस जमीन पर अपना हक जता रहा था।

होसराम पिछले काफी समय से कामेश्वरी की देखभाल कर रहे थे और उनका दावा था कि कामेश्वरी ने वसीयत के जरिए यह जमीन उनके नाम कर दी है। दूसरी तरफ, बजरंग का परिवार भी इस जमीन पर अपना हक जता रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here