Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur भगवंत मान सरकार ने पंजाब को काले दौर में धकेला: सूद

भगवंत मान सरकार ने पंजाब को काले दौर में धकेला: सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने बताया है कि वार्ड न. 28 भाजपा के संभावित उमीदवार ठाकुर केवल सिंह द्वार आयोजित एक विशाल जन सभा में पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद विशेष तौर पर पहुँचे। श्री सूद के अतिरिक्त अमरजीत सिंह लाड्डी, यशपाल शर्मा, संदीप तिवाड़ी, हरभजन पाल, कमल वर्मा, दर्शन सिंह सिद्धू, मनजीत, कमला रानी, भगत सिंह, कुलदीप सिंह सैनी, अशोक ठाकुर, गोरी, परमजीत सिंह असमा, वैशाली शर्मा आदि भी उपस्थित थे। जनसभा को संबोधित करते हुए श्री सूद ने कहा कि ठाकुर केवल सिंह बेदाग तथा ईमानदार व्यक्ति है। ना वह दल बदलू है, ना ही उनकी कोई आपराधिक पृष्ठभूमि है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम तौर पर लोग सेवा के बल पर आज तक केंद्र में 3 बार सरकार बना चुकी है तथा 22 राज्यों की सरकार भी बना चुकी है। ऐसा तभी संभव हो सकता है अगर भाजपा ने बढ़िया कारगुजारी दिखाई है।

Advertisements

पंजाब में भाजपा के कार्यकाल में नगर निगमों में बहुत अच्छे-अच्छे काम हुए है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी तथा कांग्रेस की कारगुजारी को नकार चुकी है। कांग्रेस के कुसाशन से दुखी होकर लोगो ने बदलाव लाने के लिए आम आदमी पार्टी को चुना। परंतु उस बदलाव को मुख्यामंत्री पंजाब की अगवाई में पंजाब को काले दौर में धकेल दिया। पंजाब को गैंगस्टरमुक्त करने वाली सरकार के संरक्षण में आज गैंगस्टर जेलों से लोगो तक अपनी बात पहुंचा रहे है तथा व्यापारी वर्ग को फ़िरोतियो की धमकी देकर परेशान किया जा रहा है। नशा पहले से बढ़ गया है ,वेअदवियों की सज़ा नहीं हुई। जनता कानून व्यवस्था की बिगड़ी हालत से त्राहि -त्राहि कर रही है। केवल भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब को इस काले दौर से निकाल सकती है।भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने इस मौके पर अरुण कुमार के नेतृत्व में भाजपा ज्वाइन की तथा उनके पटके पहना कर स्वागत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here