
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-ऊना मार्ग पर स्थित गांव खडक़ा में एक व्यक्ति ने 1 अप्रैल को कोई जहरीली दवा निगल ली थी। जिसने आज 5 अप्रैल को ईलाज दौरान दम तोड़ दिया।

जानकारी अनुसार 1 अप्रैल को गांव खड़ा निवासी पुत्तू लाल (35) पुत्र रामलाल (मूल निवासी जिला बदायूं) ने मानसिक परेशानी के चलते कोई जहरीली दवा निगल ली थी। जिसके उसकी हालत गंभीर होने पर उसके पजिनों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया था। जहां आज 4 दिन बाद उसने उपचार दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को पोस्टमार्टम के उपरांत परिजनों के बयानों पर कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया।












