Saturday, October 10, 2026
Home National ढाका में सड़कों पर उतरे हिंदू, जय श्री राम के लगे नारे,...

ढाका में सड़कों पर उतरे हिंदू, जय श्री राम के लगे नारे, सरकार को दिया अल्टीमेटम

बांग्लादेश (द स्टैलर न्यूज़)। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों पर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया जा रहा है। लोगों ने मशाल रैली निकालकर भगवान राम की तस्वीर के कथित अपमान और राम की विशाल मूर्ति का निर्माण रोके जाने का विरोध किया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की और जय श्री राम के नारे लगाए। कई हिंदू संगठन और छात्र समूह भी इस आंदोलन में शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है और सरकार को जल्द कदम उठाना चाहिए। इस मुद्दे को लेकर अब पूरे देश में आंदोलन तेज होने की संभावना जताई जा रही है। हिंदू महाजोट के आह्वान पर हजारों लोग शाहबाग चौराहे पर जमा हुए। यहां से सभी ने नेशनल प्रेस क्लब तक मार्च निकाला। रंगपुर में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कुछ लोगों के बीच हल्की झड़प की खबर भी सामने आई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस महीने गाइबांधा में एक कार्यक्रम के दौरान भगवान राम की तस्वीर का अपमान किया गया था।

Advertisements

इस मामले में केस दर्ज हुआ लेकिन अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसी बात को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। गाइबांधा जिले के पलाशबाड़ी में 81 फीट ऊंची भगवान राम की मूर्ति बनाई जा रही थी। बताया गया कि काम का बड़ा हिस्सा पूरा हो चुका था लेकिन धमकियों के बाद निर्माण रोक दिया गया। इस परियोजना में भगवान कृष्ण और भगवान शिव की मूर्तियां भी बनाई जानी थीं। आयोजकों ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए फिलहाल काम रोक दिया है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 72 घंटे का समय देते हुए चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और बड़ा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here