Saturday, October 10, 2026
Home National दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज, कॉमनवेल्थ गेम्स के...

दोहा डायमंड लीग में चौथे स्थान पर रहे नीरज, कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए किया क्वालिफाई

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के स्टार जैवलीन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने चोट के ब्रेक के बाद एक्शन में वापसी करते हुए दोहा डायमंड लीग 2026 में चौथा स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में नीरज ने 85.69 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका। हालांकि वे टॉप 3 में जगह बनाने से चूक गए लेकिन इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के 83.5 मीटर के क्वालीफिकेशन मानक को आसानी से पार कर लिया। इसके साथ ही नीरज ने ग्लासगो 2026 कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए अपना टिकट पक्का कर लिया है। दोहा का यह मैदान आमतौर पर 90 मीटर से अधिक लंबे थ्रो के लिए जाना जाता है जहां पिछले साल खुद नीरज ने अपने करियर का इकलौता 90 मीटर प्लस थ्रो फेंका था। हालांकि, इस बार परिस्थितियां अलग दिखीं और बड़े-बड़े धुरंधर एथलीट भी अपनी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

Advertisements

श्रीलंका के उभरते हुए स्टार एथलीट रुमेश थारंगा पाथिरागे ने प्रतियोगिता के चौथे राउंड में 88.68 मीटर का शानदार थ्रो फेंककर पहला स्थान अपने नाम किया। नीरज चोपड़ा की शुरुआत इस मुकाबले में अच्छी नहीं रही और उनका पहला प्रयास फाउल रहा। इसके बाद दूसरे राउंड में उन्होंने 82.77 मीटर के थ्रो के साथ अपनी पहली वैध मार्किंग दर्ज की। नीरज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीसरे राउंड में आया जब उन्होंने 85.69 मीटर का थ्रो फेंका जिसने उन्हें कुछ समय के लिए तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया था। चौथे राउंड में उन्होंने 83.45 मीटर की दूरी तय की लेकिन टॉप-3 में वापसी की कोशिश में पांचवें राउंड में वे फिर फाउल कर बैठे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here