
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य चुनाव आयोग की ओर से नगर निगम होशियारपुर के चुनाव की घोषणा के बाद निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने कहा कि रविवार 21 जून को भी इच्छुक निवासियों द्वारा ‘नो ड्यू सर्टिफिकेट’ प्राप्त किए जा सकेंगे।

निगम कमिश्नर ने बताया कि संबंधित अधिकारियों और स्टाफ को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं ताकि रविवार को भी ‘नो ड्यू सर्टिफिकेट’ जारी किए जा सकें। उन्होंने बताया कि नगर निगम दफ्तर से 21 जून को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संबंधित ब्रांच से यह आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके सर्टिफिकेट प्राप्त किए जा सकेंगे।












