Monday, October 5, 2026
Home Crime गुरुद्वारे की छत पर चढ़े सिख निहंग, किया जमकर हंगामा  

गुरुद्वारे की छत पर चढ़े सिख निहंग, किया जमकर हंगामा  

उत्तराखंड (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तराखंड में रुदप्रयाग जिले के नगरासू स्थित एक गुरुद्वारे में कुछ निहंग सिख श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया और प्रबंधक को बंधक बनाते हुए गुरुद्वारे की छत पर चढ़ गए। पुलिस ने बताया कि शनिवार को हुई इस घटना में शामिल निहंग श्रद्धालु 16 जून को कर्णप्रयाग बाजार में एक घटना के बाद गिरफ्तार किए गए निहंगों को छोड़े जाने की मांग कर रहे थे।

Advertisements

पुलिस के अनुसार, निहंग गुरुद्वारे के प्रबंधक को भी अपने साथ ले गए और उनके पास भाला, तलवार, कुल्हाड़ी और कृपाण जैसे शस्त्र हैं। पुलिस ने बताया कि मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और निहंग श्रद्धालुओं से बात कर उन्हें नीचे आने के लिए मनाने के प्रयास जारी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here