
अमरनाथ (द स्टैलर न्यूज़)। अमरनाथ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी के पलटने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 6 श्रद्धालु घायल हो गए, जिनमें से 1 की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी श्रद्धालुओं को पहलगाम आधार शिविर ले जा रही थी जब गाड़ी उधमपुर-चेनानी मार्ग पर टोल्डी नाला के नज़दीक पहुंची तो अचानक गाड़ी सड़क से फिसलकर पलट गई। जानकारी मुताबक हादसे में घायल सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के रीवा जिले के बैकुंठपुर निवासी हैं।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे सीआरपीएफ, सेना, सिविल डिफेंस, ट्रैफिक पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया और घायलों को सरकारी मेडिकल कॉलेज उधमपुर पहुंचाया। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक श्रद्धालु को बेहतर इलाज के लिए जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है, जबकि अन्य 5 श्रद्धालुओं की हालत स्थिर है और उनका इलाज जीएमसी उधमपुर में चल रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने अधिकारियों से बात कर राहत कार्यों की जानकारी ली।












