Wednesday, October 14, 2026
Home International बहामास में छोटा प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत

बहामास में छोटा प्लेन क्रैश, 10 लोगों की मौत

बहामास (द स्टैलर न्यूज़)। बहामास में एक छोटा प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद सरकार ने ‘फ्लेमिंगो एअर’ की उड़ानों को कुछ समय के लिए रोक दिया। यह जानलेवा हादसा नॉर्थ एंड्रॉस में हुआ, जो इस द्वीप समूह की राजधानी नसाऊ के पश्चिम में समुद्र के पास स्थित है।

Advertisements

बहामास के प्रधानमंत्री फिलिप ब्रेव डेविस ने शुरू में कहा था कि एक व्यक्ति बच गया है, लेकिन बाद में उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि चोटों के कारण उस व्यक्ति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन 10 लोगों के मरने की आशंका जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here