Friday, October 30, 2026
Home Hoshiarpur माता चिंतपूर्णी मार्ग की दुर्दशा पर सरकार व प्रशासन की ढीली कार्यगुजारी...

माता चिंतपूर्णी मार्ग की दुर्दशा पर सरकार व प्रशासन की ढीली कार्यगुजारी से हादसों का खतरा बढ़ाः एडवोकेट मरवाहा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्रावण माह शुरु हो चुका है और अगस्त माह में माता चिंतपूर्णी जी का मेला भी शुरु होने जा रहा है। लेकिन अफसोस की बात है कि पंजाब सरकार व जिला प्रशासन ने भरवाई रोड को ठीक करवाने का काम अभी तक भी शुरु नहीं करवाया है। जिसके चलते यात्रा दौरान श्रद्धालुओं को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है तथा साथ ही हादसों का खतरा भी बढ़ता नज़र आने लगा है। क्योंकि, चौहाल से हिमाचल सीमा तक सड़क की दयनीय हालत किसी से छिपी नहीं है तथा इस तरफ न तो प्रदेश सरकार का और न ही केन्द्र सरकार कोई ध्यान दे रही है। जिसके चलते अगर की हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी यह भी सत्ताधारी और भाजपा के नेताओं को तय करनी चाहिए।

Advertisements

कहा, 5 अगस्त तक सड़क को बनाने का या मरम्मत का कार्य शुरु न हुआ तो करेंगे संघर्ष

यह बात नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन एडवोकेट राकेश मरवाहा ने उक्त सड़क का दौरा करने दौरान कही। उन्होंने कहा कि चौहाल तक मामे दा ढाबा के समीप तथा चौहाल में स्कूल के पास व चढ़ाई शुरु होने पर सड़क की हालत बहुत खराब है। इसी प्रकार जैसा-जैसे हम हिमाचल सीमा की तरफ बढ़ते हैं मंगूवाल एवं उसके बाद सीमा के समीर तो सड़क अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही है तथा इतना ही नहीं पहाड़ी से सरकी मिट्टी भी यातायात को अवरुद्ध कर रही है।

उन्होंने कहा कि दुख एवं अफसोस की बात है कि एक साल से उक्त मार्ग पर दो जगह पर बारिश के कारण सड़क का काफी हिस्सा बह चुका है तथा अभी तक उसकी मरम्मत का कार्य शुरु नहीं किया गया। शायद सरकार या प्रशासन को किसी ओर बड़े हादसे का इंतजार है। क्योंकि, पिछले साल एक एम्बुलैंस मंगूवाल में सड़क बह जाने के कारण अनिंयत्रित होकर खाई में गिर गई थी, जिसमें जान-माल की हानि हुई थी। एडवोकेट मरवाहा ने कहा कि अगर 5 अगस्त तक प्रशासन ने उक्त सड़क को नया बनाने या मरम्मत का कार्य न करवाया तो शहर की तमाम संस्थाओं को साथ लेकर संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा तथा जरुरत पड़ने पर भूख हड़ताल जैसा कदम भी उठाया जाएगा ताकि सरकार और प्रशासन को नींद से जगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here