Monday, October 5, 2026
Home Hoshiarpur पेपर लीक ने बेनकाब किया आप का दोहरा चरित्र: निपुण शर्मा

पेपर लीक ने बेनकाब किया आप का दोहरा चरित्र: निपुण शर्मा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़े-बड़े बयान देने वाली आम आदमी पार्टी आज पंजाब में बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले पर पूरी तरह मौन क्यों है? यदि दिल्ली में छात्रों की आवाज़ लोकतंत्र है, तो पंजाब में अपने भविष्य और न्याय की मांग कर रहे युवाओं की आवाज़ क्या अपराध है? यह आम आदमी पार्टी की दोहरी मानसिकता और राजनीतिक अवसरवाद को उजागर करता है।

Advertisements

निपुण शर्मा ने कहा कि पटियाला में अप्रेंटिस लाइनमैन, खन्ना में मनरेगा कर्मचारियों, बरनाला में सफाई सेवकों और अब बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के पेपर लीक मामले में न्याय की मांग कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई यह साबित करती है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार हर लोकतांत्रिक आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि छात्र आंदोलन की आड़ में कोई भी असामाजिक या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में शामिल तत्व सक्रिय हैं, तो सरकार को उनकी पहचान कर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली सरकार अब उनकी आवाज़ भी दबाने में लगी है। शर्मा ने कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, पेपर लीक घोटाले के सभी जिम्मेदार लोगों को कानून के कठघरे में लाए और छात्रों को इंसाफ दिलाया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here