Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur जैम्स स्कूल में समर प्रोग्राम का सफल आयोजन

जैम्स स्कूल में समर प्रोग्राम का सफल आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वासल एजुकेशन संचालित जेम्स कैम्ब्रिज इंटरनेशनल स्कूल, होशियारपुर में वित्तीय साक्षरता, उद्यमिता एवं करियर तत्परता विषय पर समर प्रोग्राम कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला नॉर्थवुड यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए के वित्त विभाग की संकाय सदस्य डॉ. ट्रेसी कोरबट द्वारा एक्सैस यू एस ए के सहयोग से आयोजित की गई। डॉ. ट्रेसी कोरबट के साथ उनकी सहायक केय्ला कव्लास्की ने भी कार्यशाला के द्वौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को अनुभवात्मक एवं गतिविधि–आधारित शिक्षण के माध्यम से वित्तीय ज्ञान, उद्यमशीलता कौशल तथा करियर के लिए आवश्यक तैयारी प्रदान करना था।

Advertisements

कार्यशाला के दौरान हर दिन को विभिन वित्तीय साक्षरता गतिविधीयों बांटा गया था। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत वित्तीय साक्षरता, बजट निर्माण, जिम्मेदार खर्च, निवेश, धन सृजन, करियर जागरूकता तथा उद्यमिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों से अवगत कराया गया। डॉ। ट्रेसी के विशेषज्ञ मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने आवश्यकताएँ एवं इच्छाएँ ह्यनीड एंड वॉन्ट्सहृबजट निर्माण, आपातकालीन बचत, ऋण ह्यलोनहृ, ईएमआई ह्यईएमआईहृ, सिबिल स्कोर ह्यछीभ्ीळ श्च्ेरएहृ, निवेश के विभिन्न विकल्प, म्यूचुअल फंड तथा सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान ह्यश्ीप्स्हृ जैसे विषयों का अध्ययन किया।

इसके अतिरिक्त वित्तीय साक्षरता गतिविधीयों के द्वौरान डॉ। ट्रेसी ने खासतौर पर बजट सिमुलेशन, वित्तीय खेल, इन्वेस्टिंग जियोपार्डी ह्यीन्व्एस्तन्ग् िझ्ऐपारदय्हृ, करेंसी रिस्क, तथा व्यवहारिक वित्त ह्यभ्एहाव्ेिुराल् फ्निन्च्एहृ जैसी रोचक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में वित्तीय अवधारणाओं का व्यावहारिक प्रयोग करना सीखाया। इन गतिविधियों ने विद्यार्थियों में टीमवर्क, नवाचार तथा आलोचनात्मक चिंतन का भी विकास किया।

कार्यशाला का समापन शार्क टैंक चैलेंज के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने अपने अभिनव व्यावसायिक विचार प्रस्तुत किए जिसके लिए उन्हें डॉ। ट्रेसी द्वारा शिक्षण सत्रों के दौरान सिखाई गई वित्तीय रणनीतियों का पृयोग करना पडा। इस प्रतियोगिता में राघव शर्मा पृथम रहा., रोहित जीद द्वितीय, अर्शप्रीत हीर तृतिय तथा प्रतीत बकशी व नमन गुप्ता ने चौथा व पंचवा स्थान मिला। विजेताओं को उत्कृष्टता प्रमाण–पत्र प्रदान किए गए, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण–पत्र देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा ने कहा,”वित्तीय साक्षरता एक आवश्यक जीवन–कौशल है, जो विद्यार्थियों को सही निर्णय लेने, आत्मविश्वासी बनने तथा जिम्मेदार वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित होने में सक्षम बनाती है।

वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव वासल व सीईओ राघव वासल ने अपने संबोधन में कहा कि अंतरराष्ट्रीय सहयोग तथा अनुभवात्मक शिक्षण के अवसर विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान, नवाचार और नेतृत्व क्षमता से समृद्ध करते हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। संजीव वासल ने कहा,”इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों में नवाचार, उद्यमशील सोच तथा व्यावहारिक जीवन–कौशल का विकास करती है और उन्हें आत्मविश्वास एवं उद्देश्यपूर्ण नेतृत्व के लिए तैयार करती है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here