Friday, October 9, 2026
Home Hoshiarpur सफाई कर्मियों पर निर्ममता से किया लाठीचार्ज अतिनिंदनीय, आप का पतन अब...

सफाई कर्मियों पर निर्ममता से किया लाठीचार्ज अतिनिंदनीय, आप का पतन अब दूर नहीः नवी रैहल

navpreet rehall

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पहले संगरुर में तो फिर बरनाला में सरकार के इशारे पर सफाई कर्मियों के साथ की गई बर्बरता की जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार के ऐसे कदमों से सिद्ध हो गया है कि सरकार व आप का पतन अब दूर नहीं है। क्योंकि, जनता विधानसभा चुनाव का बेसब्री से इंतजार कर रही है और उस दौरान वह आप को बता देगी कि उसकी वोट की ताकत क्या है। यह बात शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नवप्रीत रैहल नवी ने आज यहां जारी एक प्रैस विज्ञप्ति में कही।

Advertisements

उन्होंने कहा कि सफाई सेवक समाज की लाइफ लाइन हैं और पिछले लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत हैं। आम आदमी पार्टी वही पार्टी है जो चुनाव से पहले कहती थी कि हमारे राज में किसी भी संगठन को धरना नहीं देना पड़ेगा और अगर कोई देगा तो उनकी मांगों का समाधान मौके पर ही कर दिया जाएगा। इनके झांसे में आकर कर्मियों एवं आम लोगों ने इन्हें जीत दिलाकर सत्ता आसीन किया था। अगर, लोगों को पता होता कि उनके साथ इस प्रकार इंसाफ किया जाएगा तो लोग इन्हें मुंह भी न लगाते। नवी रैहल ने कहा कि आप ने झूठ बोलने और लोगों के साथ वायदाखिलाफी करने के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

इनकी कोई भी योजना जमीनी स्तर पर कामयाब नहीं हुई है तथा मावां तीयां सत्कार योजना पर हाईकोर्ट की रोक, इसकी ताजा उदाहरण सबके सामने है। इसके अलावा 10 लाख की जीवन बीमा योजना भी खटाई में है। एक के बाद एक झूठ ने इनकी सारी पोल खोलकर रख दी है तथा उक्त घटनाक्रम ने इनकी मंशा भी साफ कर दी है कि अब इनके पास पंजाब व पंजाबियों के लिए कोई ठोस योजना या राहत देने हेतु भावी प्रोजैक्ट नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here