Saturday, October 10, 2026
Home Crime डबल डेकर बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत, 25 घायल

डबल डेकर बस पलटने से 2 यात्रियों की मौत, 25 घायल

संभल (द स्टैलर न्यूज़)। संभल जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पर सुबह डबल डेकर बस के डिवाइडर से टकराकर पलट जाने से एक किशोरी समेत 2 यात्रियों की मौत हुई है और 25 अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार यह हादसा बहजोई थाना क्षेत्र में गांव लहरावन के पास हुआ जब बहराइच से पंजाब जा रही डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

Advertisements

उसने बताया कि हादसे में नेहा (17) और चिंटू (36) नाम के दो यात्रियों की मौत हो गई और 25 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही ‘यूपीडा’ की एंबुलेंस एवं 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, घायलों को बहजोई स्थित सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केन्‍द्र ले जाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार चालक को झपकी आने का कारण यह हादसा हुआ। लखीमपुर खीरी निवासी राम लखन ने बताया कि दुर्घटनास्थल से करीब 50 मीटर पहले ही चालक ने बस को सड़क से नीचे उतार दिया और इसके बाद बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here