
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। धर्मेंद्र प्रधान के केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफे के कुछ देर बाद, शनिवार को सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रतिनिधियों के बीच एक और मीटिंग हुई। मीटिंग के बाद, CJP ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की है कि सरकार ने उनकी सभी मांगें मान ली हैं और वे अपना आंदोलन वापस ले रहे हैं।
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने अपनी 3 मुख्य मांगों पर सरकार के साथ सहमति बनने के बाद यह घोषणा की। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने शनिवार को अपना आंदोलन खत्म कर दिया। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा, जितेंद्र सिंह के साथ प्रवक्ता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने एक जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की।

सौरभ दास ने कहा कि जंतर-मंतर पर मौजूद सभी प्रदर्शनकारियों को अब अपने घरों को लौट जाना चाहिए। इससे पहले, केंद्र सरकार से बातचीत के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, “सरकारी डेलीगेशन के साथ हमारी 3 राउंड की बातचीत हुई। जंतर-मंतर पर कई दिनों से चल रहे हमारे प्रदर्शन की 3 मेन डिमांड थीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, प्रोटेस्टर्स और ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ दर्ज सभी लीगल केस और FIR वापस लेना और भविष्य में प्रोटेस्टर्स या ऑर्गेनाइजर्स के खिलाफ कोई केस नहीं और हमारी तीसरी डिमांड थी कि NEET एग्जाम कैंसिल होने के बाद जिन परिवारों ने अपनों को खोया है, उन्हें 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए। धर्मेंद्र प्रधान ने कुछ समय पहले इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब है कि हमारी पहली डिमांड मान ली गई है।”












