
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मां भामेश्वरी दुर्गा मंदिर गांव भाम में वार्षिक महोत्सव संबंधी सेवादारों की तरफ से जिलाधीश आशिका जैन व एसएसपी संदीप मलिक को निमंत्रण पत्र भेंट किए गए। मंदिर के सेवादार पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर ने अधिकारियों को बताया कि 29 व 30 जुलाई को मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें देश विदेश से माता के भक्त नतमस्तक होने के लिए पहुंचते हैं।

इस मौके पर उनके साथ मंदिर के अन्य सेवादार भी उनके साथ मौजूद थे तथा उन्होंने भी अधिकारियों से कार्यक्रम में पहुंचकर कृतार्थ करने का निवेदन किया।











