Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर किया सर्वेक्षण

डेंगू की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर किया सर्वेक्षण

चक्कोवाल (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल सर्जन होशियारपुर डॉ. मनदीप कमल, जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. जगदीप सिंह के दिशा-निर्देशों तथा एस.एम.ओ. डॉ. मनप्रीत कौर और एस.एम.ओ. डॉ. जतिंदर सिंह गिल के नेतृत्व में शामचुरासी में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा डेंगू सर्वेक्षण किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डॉ. मनप्रीत कौर ने बताया कि बरसात के मौसम में घरों के आसपास पानी अधिक जमा होने के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। मच्छरों की इस पैदावार को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वा की जांच करते हैं और यदि कहीं लार्वा मिलता है तो उसे नष्ट किया जाता है।

इस अवसर पर म.प.ह.स. मेल अमरजीत कैंथ ने बताया कि स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी करते हैं कि डेंगू का मच्छर साफ खड़े पानी में पैदा होता है। यह हमारे घरों के कूलरों, मनी प्लांट के गमलों, फ्रिज की ट्रे, टूटे हुए कंटेनरों, खुले पानी वाले ड्रमों तथा खुले पानी के टैंकों में पनपता है।

सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान “हर शुक्रवार डेंगू पर वार” के तहत हम सभी को शुक्रवार को ड्राई डे के रूप में अपने घरों की साफ-सफाई करनी चाहिए। कूलरों को साफ करके सुखाने के बाद ही उनमें पानी डालना चाहिए। फ्रिज के पीछे लगी ट्रे को सप्ताह में एक दिन साफ करना चाहिए, ताकि मच्छरों के लार्वा को पनपने से रोका जा सके। इस अवसर पर स्वास्थ्य कर्मचारी बलविंदर सिंह, हरप्रीत सिंह, मनजीत सिंह, सतवीर सिंह तथा आशा वर्कर सुरिंदर कौर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here