Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur अरोड़ा वंश सभा ने जरूरतमंद विद्यार्थी की दाखिला फीस भरकर शिक्षा के...

अरोड़ा वंश सभा ने जरूरतमंद विद्यार्थी की दाखिला फीस भरकर शिक्षा के प्रति निभाया सामाजिक दायित्व

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अरोड़ा वंश सभा, होशियारपुर की ओर से प्रधान दीपक नारूला के नेतृत्व में समाज सेवा की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद विद्यार्थी की 10वीं कक्षा की दाखिला फीस अदा की गई। इस अवसर पर सभा के सरंक्षक एवं प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभा के पदाधिकारियों ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों की शिक्षा में सहयोग करना सबसे बड़ी सामाजिक सेवा है, क्योंकि शिक्षा ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखती है।

Advertisements

इस अवसर पर सरंक्षक संजीव अरोड़ा ने कहा कि कोई भी बच्चा केवल आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। समाज के सक्षम लोगों का यह नैतिक दायित्व है कि वे जरूरतमंद एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों की शिक्षा में हर संभव सहयोग करें। शिक्षा ऐसा अमूल्य धन है जो न केवल व्यक्ति का भविष्य संवारती है, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र की उन्नति का मार्ग भी प्रशस्त करती है। उन्होंने कहा कि अरोड़ा वंश सभा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य निरंतर करती रहेगी ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय-समय पर सहायता मिलती रहे।

इस अवसर पर सभा के प्रधान दीपक नारूला ने कहा कि अरोड़ा वंश सभा केवल सामाजिक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को समर्पित एक परिवार है। उन्होंने कहा कि सभा समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता तथा अन्य जनहित कार्यों के माध्यम से समाज सेवा का कार्य कर रही है। उन्होंने सभी सक्षम नागरिकों से आह्वान किया कि वे भी अपने आसपास रहने वाले जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग करें, ताकि कोई भी विद्यार्थी आर्थिक अभाव के कारण अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ने को मजबूर न हो। इस अवसर पर पवन अरोड़ा, विशाल अरोड़ा, अनिल पाहवा, संजीव कथूरिया व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here