Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur जसविंदर कौर का मृत्यु उपरांत शरीर दान करना समाज के लिए प्रेरणास्रोत

जसविंदर कौर का मृत्यु उपरांत शरीर दान करना समाज के लिए प्रेरणास्रोत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रोटरी आई बैंक एवं कॉर्नियल ट्रांसप्लांटेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान जे. बी. बहल के नेतृत्व मे  तेरा आसरा सेवा घर, दशमेश नगर निवासी जसविंदर कौर  की मृत्यु हो गई  तथा उनकी इच्छा अनुसार उनके नेत्र/शरीर दान करने  के लिए तुरंत करवाई करते हुए प्रधान जे.बी. बहल द्वारा थिंड आई अस्पताल से सम्पर्क  किया गया जिसे डा. प्रदीप कुमार व उनकी टीम अमनप्रीत सिंह , गुरप्रीत सिंह ने आंखें लेने की प्रक्रिया को पूरा किया। इसके उपरांत शरीर को अनुसंधान के लिए  राजीव गांधी  गवर्नमेंट पोस्ट ग्रैजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज ,पपरोला, जिला कांगड़ा,हिमाचल प्रदेश को  भेज दिया गया। मृतक शरीर को  डा. राम मोहन कुशवाह हेड ऑफ डिपार्टमेंट रचना शरीर व उनकी टीम द्वारा सम्मान पूर्वक कॉलेज भेजा गया।

Advertisements

इस अवसर पर सचिव प्रो. दलजीत सिंह ने बताया कि तेरा आसरा सेवा घर में इस समय 35 बुजुर्ग जो की बेसहारा है रह रहे हैं एवं सभी ने नेत्रदान व शरीर दान के प्रण पत्र भरे हैं जो की काबिले तारीफ है। और समाज में एक बहुत अच्छा संदेश है। इस मौके पर चेयरमैन व प्रमुख समाजसेवी संजीव अरोड़ा ने बताया कि तेरा आसरा सेवा घर से तीसरा शरीर मरणोपरांत राजीव गांधी  गवर्नमेंट पोस्ट ग्रैजुएट आयुर्वेदिक कॉलेज ,पपरोला को अनुसंधान के लिए भेजा गया है। जिससे वहां पर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों को मदद मिलेगी इसी के साथ-साथ उन्होंने बताया की सोसाइटी की ओर से अब तक 31 शरीर विभिन्न मेडिकल कॉलेजों को अनुसंधान के लिए भेजे जा चुके हैं। तथा 250 से अधिक लोगों द्वारा शरीर दान हेतु रजिस्ट्रेशन करवाई जा चुकी है व 4168 नेत्रहीन लोगों का  कॉर्निया(पुतली) प्रत्यारोपण करवा  कर रोशनी प्रदान की जा चुकी है। और श्री अरोड़ा ने कहा कि नेत्रदान व शरीर दान ही एक ऐसा दान है जो मरणोपरांत ही किया जाता है। इसके लिए जीते जी प्रण पत्र भरना होता है ताकि जाने के बाद कोई अड़चन पेश न आए।

इस अवसर पर तेरा आसरा सेवा घर की संचालिका रजिंद्र कौर ने कहा कि यहां पर बेसहारा बुजुर्ग ही रहते हैं जिसकी देखभाल बिल्कुल निस्वार्थ की जाती है। उनके रहने व खाने का प्रबंध तेरा आसरा सेवा घर की ओर से लोगों की मदद द्वारा किया जाता है और उन्होंने कहा कि जसविंदर कौर जिनकी दिली इच्छा थी कि मरणोपरांत उनका शरीर दान कर दिया जाए। उनकी इच्छा को पूर्ण करते हुए रोटरी आई बैंक के माध्यम से उनका शरीर दान कर दिया गया इस अवसर पर   शंगारा सिंह, प्रो. राजीव शर्मा अश्वनी कुमार दत्ता व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here