Sunday, November 8, 2026
Home Hoshiarpur बंगाल में ममता की तानाशाही, अत्याचार और गुंडाराज का अंत और राज...

बंगाल में ममता की तानाशाही, अत्याचार और गुंडाराज का अंत और राज राज्य की शुरुआत हुईः तरसेम मोदगिल

tarsem-moudgil-appeal-happy-Diwali-and-make-our nation-clean-green.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन सहि हर उस कार्यकर्ता को जाता है जिसने जमीनी स्तर पर सरकार बनाने के लिए पूरी मेहनत से कार्य किया है। इस जीत ने एक बात सिद्ध कर दी है कि भारत को विश्व गुरु बनाना है तो भाजपा का साथ जरुरी है। यह बात जिला भाजपा आढ़ती सैल के अध्यक्ष तरसेम मोदगिल ने बंगाल व अन्य राज्यों में जीत पर कार्यकर्तों को बधाई देते हुए कही। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के काले दौर, तानाशाह राज एवं धक्केशाही का अंत हुआ है तथा भाजपा सरकार बनने के साथ ही बंगाल में एक नया सूर्योदय हुआ है जो वहां के विकास को नई गति देने के साथ-साथ अवैध घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Advertisements

श्री मोदगिल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की देशहित की नातियों का देश के हर कोने पर असर हो रहा है तथा लोग जान चुके हैं कि देश और देशवासियों के हित की रक्षक एक ही पार्टी है और वह है भाजपा। उन्होंने कहा कि बंगाल में ममता और उसके गुंडाराज का अंत देश में नया इतिहास लिखेगा और वहां रह रहे अवैध घुसपैठियों को बाहर का रास्ता दिखाकर बंगाल की दिशा और दशा दोनों को सुधारने का काम अब शुरु होगा। उन्होंने अपनी और आढ़ती सैल की तरफ से भाजपा की जीत पर देशवासियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here