
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शहर की फूड स्ट्रीट नजदीक राहेला एंटरप्राइज द्वारा ‘पंजाब गॉट टैलेंट’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पंजाब भर से आए विभिन्न उभरते एवं प्रसिद्ध गायकों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद एवं स्वर्णकार संघ पंजाब के सीनियर वाइस प्रधान सुदर्शन धीर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री धीर व अन्य ने शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर कुमार को विशेष रूप से सम्मानित किया। सुदर्शन धीर ने ट्रैफिक इंचार्ज सुरिंदर कुमार और उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शहर में ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे ट्रैफिक पुलिस पूरी निष्ठा के साथ निभा रही है।











